RNI NO. MPHIN/2012/42672

Search
Close this search box.

RNI NO. MPHIN/2012/42672

Search
Close this search box.

दिल्ली में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड, कड़ाके की ठंड का अलर्ट

दिल्ली में उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आ रही हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। दिल्ली में सोमवार को सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

यह सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक ठिठुरन भरी ठंड का सितम जारी रहेगा।

चार दिनों में तीन डिग्री से ज्यादा गिरा तापमान
राजधानी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में पिछले चार दिनों में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय ठिठुरन का अहसास बढ़ा है। इस सीजन में सोमवार की सुबह सबसे ज्यादा ठंडी रही। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई मुश्किल
कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पिछले दिनों बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद से दिल्ली की तरफ आने वाली हवा उत्तरी पश्चिमी दिशा की तरफ से चल रही है। यह हवा अपने साथ बर्फ की ठंडक भी लेकर आ रही है। इसके चलते पिछले चार दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट हुई है।

पिछले चार दिन का न्यूनतम तापमान
08 दिसंबर 9.4 डिग्री सेल्सियस
09 दिसंबर 8.5 डिग्री सेल्सियस
10 दिसंबर 8.3 डिग्री सेल्सियस
11 दिसंबर 6.5 डिग्री सेल्सियस

बढ़ेगी ठंड
दिल्ली के लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड
दिल्ली के सफदरजंग में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान भी है। यहां पर अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय का सामान्य तापमान है। सफदरजंग में आर्द्रता का स्तर 100 से 40 फीसदी तक रहा।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

Search
Close this search box.

सर्च