RNI NO. MPHIN/2012/42672

Search
Close this search box.

RNI NO. MPHIN/2012/42672

Search
Close this search box.

जनपद में 75वाॅ पीआरडी स्थापना दिवस पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में किया गया आयोजित



रमेश कुमार/पीलीभीत
पीलीभीत। जनपद में 75वाॅ पीआरडी स्थापना दिवस पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा द्वारा मान प्रणाम स्वीकार किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु 07 दिन के लिये अभ्यास हेतु पुलिस लाइन में पीआरडी स्वयंसेवको को बुलाया गया। प्रतिसार निरीक्षक संतोष राघव के दिशा निर्देशन में पीआरडी स्वयंसेवकों को परेड अभ्यास कराया गया। परेड इंस्ट्रक्टर बलराम सिंह (आई.टी.एस.आई.ए.पी.), पवन कुमार त्यागी (आई.टी.आई.), पी.टी.आई. समद खां, ध्रवदेशववाल द्वारा 07 दिन तक परेड अभ्यास तथा मार्च पास्ट तथा खेलकूड प्रतियोगिता आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रधान अध्यापक वैदिक आर्य जूनियर हाईस्कूल जतीपुर दुर्वेश आर्य द्वारा किया गया। मार्च पास्ट में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सर्वश्रेष्ठ टोली को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में विजेताओ को पुरस्कृत किया गया। परेड में परेड कमाण्डर प्रथम पवन कुमार त्यागी, परेड कमाण्डर द्वितीय छविराम सिंह तथा परेड कमाण्डर तृतीय विपिन कुमार रहे। टोली कमाण्डर हीरालाल की टोली ने मार्च पास्ट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रभारी छविराम सिंह के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी प्रशंसा पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी। कार्यक्रय संयोजक अन्नपूर्णा मिश्रा, प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी पीलीभीत द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। जिन्होंने कार्यक्रम के सफल होने का सहयोग प्रदान किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

Search
Close this search box.

सर्च